बंजारा समाज के धर्मगुरु संत रामराव महाराज का निधन, भक्तों में शोक की लहर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !



मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


मुंबई (संस्कार न्यूज़ )   बंजारा समाज के शीर्ष धर्मगुरु संत रामराव महाराज का निधन हो गया है | उन्होंने मुंबई के लीलावती अस्पताल में अपनी आखिरी सांसें ली | संत रामराव महाराज की उम्र 89 साल थी,संत रामराव महाराज बढ़ती उम्र संबंधी परेशानियों की वजह से लीलावती अस्पताल में भर्ती थे | कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था, रामराज महाराज देशभर में बंजारा समाज के प्रमुख संत थे, पूरे देश भर में महाराज के 12 करोड़ से ज्यादा अनुयायी थे |



पोहरादेवी तीर्थस्थल में अंतिम संस्कार -  महाराज के भक्तों के मुताबिक, बंजारा समाज के लिए काशी माने जाने वाले पोहरादेवी तीर्थ स्थल में उनका अंतिम संस्कार होगा | पोहरादेवी तीर्थ स्थल महाराष्ट्र के वाशिम जिले में है |जहां सोमवार को पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा |


पीएम मोदी ने लिया था आशीर्वाद - संत रामराव महाराज बंजारा समाज के 12 करोड़ लोगों के निर्विवादित तौर पर शीर्ष धर्मगुरु माने जाते थे | इसीलिए राजनीतिक गलियारों में भी उनका प्रभाव था | हालांकि वो कभी राजनीति से सीधे तौर पर तो नहीं जुड़े, लेकिन उनसे शीर्ष राजनेता आशीर्वाद लेने जरूर पहुंचते रहे | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जैसे नेता भी संत रामराव महाराज से आशीर्वाद ले चुके हैं |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 



अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512.






Post a Comment

0 Comments