आरटीआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सूचना का अधिकार कानून के साजिशन कत्ल पर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज करवाया एवं जताया शोक

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !


मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


जयपुर (संस्कार न्यूज़ ) आरटीआई कार्यकर्ताओं ने सूचना आयोग के बाहर इकट्ठा होकर आरटीआई कानून के कत्ल का आरोप लगाते हुए विरोध किया एवं  इसका शोक मनाया |


RTI कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कानून को लंगड़ा लूला अंधा और बहरा बनाकर इसे प्रभावशून्य कर दिया है | RTI कार्यकर्ता व आम आदमी पार्टी  जयपुर सह संभाग प्रभारी अमित शर्मा लियो ने कहा की आज लूला लंगड़ा , अँधा व् गूंगा बहरा बनकर हम लोग यह दिखा रहे हैं की राजस्थान की  राज्य सरकार  और केंद्र सरकार दोनों ने इस कानून की हालत ठीक ऐसी ही कर दी है |  किन्तु जिस दिन आम आदमी पार्टी राजस्थान में सत्ता में आएगी उस दिन इस कानून को पूरी पारदर्शिता के साथ लागू  किया जायेगा  |


आप हवामहल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तंवर ने कहा की सूचना का अधिकार कानून बिना दांतों और नाखून वाला शेर है जो अब किसी काम का नहीं रहा है |  RTI कार्यकर्ता भावना शर्मा व संजय गर्ग ने कहा की कई कई साल बीत जाने पर भी सूचना उपलब्ध नहीं करवाई जाती है | सूचना आयुक्त और सूचना अधिकारी असल में RTI कार्यकर्ता की मदद करने की जगह भ्रष्टाचार करने वाले सरकारी कर्मचारियों , नेताओं और अधिकारीयों को बचाने का कार्य कर रहे हैं |   


RTI कार्यकर्ताओं के साथ आप पदाधिकारी जतिन गहलोत व रमोवतार सेन ने कहा की 1 2 अक्टूबर 2005 को आरटीआई कानून देशभर में इस आशय से लागू किया गया था कि इससे नागरिकों में जागरूकता बढ़ेगी और सरकारी काम काज में पारदर्शिता व जवाबदेही | लेकिन सत्ता  में बैठे नेताओ ने इस कानून को धीरे धीरे पूर्णतः निष्प्रभावी कर दिया है |अधिकतम 30 दिन में सूचना उपलब्ध कराने की मंशा रखने वाला यह कानून पांच से दस वर्षों में भी सूचना उपलब्ध कराने में असफल रहा है ! सम्विधान की प्रस्तावना के मूल "जनता के द्वारा जनता के लिए जनता का शासन" को सार्थक करने वाला एकमात्र कानून सूचना का अधिकार कानून आज अंतिम सांसें ले रहा है | देश मे लोकतंत्र अपने अंतिम पड़ाव पर है |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |


विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 


अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.


Post a Comment

0 Comments