बोल्ड अभिनेत्री निया शर्मा ने ऐसे मनाया अपना जन्मदिन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !


मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी 



मुंबई @ (संस्कार न्यूज़ ) टेलीविजन की बेहद खूबसूरत और बोल्ड अभिनत्रियों की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री निया शर्मा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। निया शर्मा का जन्म 17 सितंबर 1990 को हुआ था। इस साल निया अपना 30 वां जन्मदिन मना  रही हैं। 'जमाई राजा' और 'एक हजारों में मेरी बहना' से पहचान बनाने वालीं निया शर्मा का असली नाम नेहा शर्मा है। निया ने इंडस्ट्री में कदम रखने के साथ ही अपने नाम बदल लिया था।



निया का जन्म दिल्ली में हुआ है। जिस वजह से उनकी पूरी पढ़ाई भी दिल्ली में ही हुई। निया ने दिल्ली के जग्गनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है। लेकिन ग्लैमर इंडस्ट्री का मोह निया को मुंबई लेकर आ गया। निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरों से फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हालांकि इन तस्वीरों और वीडियोज की वजह से वो कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं।


निया शर्मा एशिया की सबसे हॉट एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। रेड कार्पेट पर अपनी अपीयरेंस के लिए भी निया काफी फेमस हैं। निया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'काली' से की थी। लेकिन इस धारावाहिक से निया को खास पहचान नहीं मिल पाई। इसके बाद निया स्टार प्लस के धारावाहिक 'एक हजारों में मेरी बहना है' में नजर आईं। इस धारावाहिक में निया ने मानवी का किरदार निभाया था। जिसे खूब पसंद किया गया। यहीं से शुरू हुई निया की सक्सेस स्टोरी।


इसके बाद निया जी टीवी के धारावाहिक 'जमाई राजा' में नजर आईं। इसके अलावा वो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 8' का हिस्सा भी रह चुकी हैं। अपनी हॉट इमेज और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के दम पर निया ने साल 2017 में दीपिका पादुकोण को पछाड़कर एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला के खिताब पर कब्जा किया था।


निया शर्मा, विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'ट्विस्टेड' में भी नजर आ चुकी हैं। इस वेब सीरीज में निया का बोल्ड अवतार सभी को लुभाया था। वेब सीरीज में उन्होंने कई बोल्ड सीन दिए। लेकिन उनका एक सीन काफी चर्चा में रहा था जिसमें वो अपनी को-स्टार ईशा शर्मा के साथ लिप-लॉक करती नजर आईं। इस सीन ने सोशल मीडिया पर खूब सनसनी फैलाई थी। हाल ही में निया एकता कपूर के सबसे चर्चित धारावाहिक 'नागिन-4' में भी नजर आई थीं। जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिली थी।



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.






 


 


Post a Comment

0 Comments