भाजपा नेता विष्णु त्रिपाठी ने हारी कोरोना से जंग

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !


मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी 



रतलाम @ (संस्कार न्यूज़ ) रतलाम जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी का शनिवार सुबह 11.30 बजे इंदौर के अस्पताल में निधन हो गया। विष्णु त्रिपाठी कुछ समय पहले ही कोरोना से संक्रमित थे और उनका इंदौर के अस्पताल में इलाज चल रहा था । विषुण त्रिपाठी रतलाम जिले की राजनीति में काफी समय से सक्रिय नेताओ में से एक थे।



जानकारी के अनुसार रतलाम के पूर्व निगम अध्यक्ष ,पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रह चुके और वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी 60 वर्षीय का कोरोना से संक्रमित होने के चलते शनिवार सुबह 11:30 बजे देहांत हो गया।


बताया जा रहा है कि सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने लगी थी। इस बीच शनिवार सुबह 11.30 विष्णु त्रिपाठी कोरोना से जंग हार गये। भाजपा जिला उपाध्यक्ष के निधन की खबर मिलते ही भाजपा पार्टी में शोक की लहर छा गई है। कोविड प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार हुआ |



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.






Post a Comment

0 Comments