भाजपा जयपुर देहात उत्तर की जिला कार्ययोजना बैठक हुई आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !


मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी 



प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर व जिलाध्यक्ष रामलाल शर्मा ने ली बैठक


सेवा सप्ताह, आत्मनिर्भर भारत अभियान और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में हुई चर्चा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा


चौमूं @ (संस्कार न्यूज़ ) भारतीय जनता पार्टी जयपुर देहात उत्तर की जिला कार्ययोजना की बैठक चौमू स्थित आर चंद्रा रिसोर्ट पर शुक्रवार को आयोजित हुई।



कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर व जिलाध्यक्ष रामलाल शर्मा ने जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ आगामी संगठन अभियान, सेवा सप्ताह, आत्मनिर्भर भारत अभियान और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में चर्चा कर मार्गदर्शन दिया। भाजपा जयपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष व विधायक रामलाल शर्मा ने आगामी संगठन अभियान व सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों की जानकारी दी।



विधायक शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। सेवा सप्ताह 14 सितंबर से 20 सितंबर तक चलेगा। जिसमें 14 सितंबर को राजस्थान प्रदेश द्वारा दी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व पर 70 स्लाइड की प्रदर्शनी सोशल मीडिया पर प्रसारित की जाएगी। 15 सितंबर को सिंगल यूज प्लास्टिक को मुक्त कराने के लिए जिले के 70 स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा। 16 सितंबर को 70 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण एवं 70 गरीब भाई बहनों को चश्मा प्रदान करने का कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा। 17 सितंबर को जिले के प्रत्येक मंडल में 70 वृक्षारोपण के कार्यक्रम एवं 70 गरीब बस्ती तथा अस्पतालों में कोविड-19 निर्देशों की पालना करते हुए फल वितरित किए जाएंगे। 18 व 19 सितंबर को जिला स्तर पर युवा मोर्चा द्वारा कम से कम 70 लोगों का ब्लड डोनेशन कार्यक्रम एवं स्थानीय अस्पतालों की आवश्यकता अनुसार कम से कम 70 प्लाज्मा डोनेशन करवाए जाएंगे। 20 सितंबर को जिले के 70 शक्ति केंद्र व ग्रामों का चयन कर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।


बैठक में भाजपा जयपुर देहात उत्तर महामंत्री जितेंद्र शर्मा, हरदेव यादव, कैलाश ताखर, जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, गिरिराज शर्मा, विधायक प्रत्याशी महेंद्र पाल मीणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बादाम देवी वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवनारायण लटाला सहित जिला पदाधिकारी तथा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे |




हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.







 


Post a Comment

0 Comments