भाजपा गोविंदगढ़ मंडल, चौमूं की कार्यकारिणी हुई घोषित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !



मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी



चौमूं (संस्कार न्यूज़ ) भारतीय जनता पार्टी जयपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष व विधायक रामलाल शर्मा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी गोविंदगढ़ मंडल, चौमूं के अध्यक्ष साधुराम गुर्जर ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है।



गोविंदगढ़ मंडल कार्यकारिणी में कुल 21 पदाधिकारी शामिल किए गए है। जिसमें अध्यक्ष सहित 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री व 1 कोषाध्यक्ष को शामिल किया गया है। इसके अलावा 42 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।


गोविन्दगढ़ मंडल कार्यकारिणी में भगवान सहाय यादव (फौजी), अशोक शर्मा, गोपाल डेनवाल, कमल सिंह, रामेश्वर कुमावत, शंकर लाल रैगर, कजोड़ मल चौपड़ा और भगवती देवी रैगर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जितेंद्र सिंह शेखावत, मोहन लाल बुनकर व ग्यारसीलाल सेरावत को महामंत्री बनाया गया है। इनके अलावा लल्लू राम जांगिड़, रामसहाय कुमावत, भोलूराम लोरा, अनिता रोज, संदीप सिंह शेखावत, बाबूलाल मीणा, गोपाल लाल जाट व कालीचरण सराफ(सोनी) को मंत्री व महेश कामदार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। गोविन्दगढ़ मंडल कार्यकारिणी की घोषणा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|



" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 



अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.





Post a Comment

0 Comments