महिला मोर्चा की बहनो ने श्रीफल भेंटकर विधायक शर्मा को दी बधाई

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !


मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी 


चौमूं  @ (संस्कार न्यूज़ ) विधायक रामलाल शर्मा को प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा राजस्थान का प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।



इसी कड़ी में आज मंगलवार को भाजपा जयपुर देहात उत्तर महिला मोर्चा की बहिनो ने विधायक कार्यालय पहुचकर रक्षा सूत्र बांधा व श्रीफल भेंट कर बधाई दी। साथ ही विधायक शर्मा का मुँह मीठा करवाया।



इस अवसर पर विधायक शर्मा ने कहा कि मुझे पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे बखूबी निभाने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वर्तमान समय में कांग्रेस सरकार की वजह से जनता का अहित हो रहा है, इस मामले को भी उजागर किया जाएगा।


रक्षा सूत्र बांधने वालो में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बादाम देवी वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन अर्चना कुमावत, खाटूश्यामजी नगर पालिका चेयरमैन ममता,  घिनोई सरपंच एकता कवर, बरना सरपंच टीना यादव, गोविंदगढ़ महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीरा यादव, मानपुरा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला शर्मा, चौमू गर्ल्स कॉलेज पूर्व अध्यक्ष वंदना दिक्षित सहित अन्य महिलाये शामिल रहीं |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.






Post a Comment

0 Comments