कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत का उदयपुरिया मोड पर हुआ स्वागत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !


मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी 


उदयपुरिया @ (संस्कार न्यूज़ ) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत का सीकर जाते समय उदयपुरिया मोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव मास्टर श्याम शर्मा के नेतृत्व में  सेवादल टोपी सुत की माला पहनाकर स्वागत किया। 




"राजीव गांधी का जीवन "संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  उदयपुरिया पंचायत सरपंच मुकेश मीणा, पूर्व सरपंच रामस्वरूप सौकरिया, शिया शरण शर्मा ने साफा बंधवाकर, माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।



इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह ने कहा की कांग्रेस सरकार गरीब को भगवान मान कर कार्य करती है और कहा की कांग्रेस नौजवान मजदूरों की सच्ची हितैषी है| पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान के द्वारा लोकतंत्र में भागीदार बनाया।


मास्टर श्याम शर्मा ने कहा कि कोराना काल के समय में राजस्थान सरकार के प्रबंधन की पुरी दुनिया ने प्रशंसा की है | गहलोत सरकार पूरे पाँच साल जनता की सेवा करेगी। कमल सिंह यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रदेश सेवादल पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह अडवाना देशबन्धु शर्मा ने सम्बोधित किया।


इस अवसर पर महेश सैन भानुप्रताप रजवानीया,रविंदर सिंह नाथावत, आकाश मीणा, रविंदर सौकरिया, वार्ड पंच सुनील मीणा, फौजी महेंद्र मीणा ,राम सिंह मीणा, गोतम नागर ,अजीज खान, दरियाव मीणा, कैलाश चन्द इंसा, मोनू सैन, सरदार यादव , पवन सैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे |




हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.







Post a Comment

0 Comments