वर्चुअल रैली का नाम बदलकर किया अब मंडल सम्मेलन

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


 विधायक रामलाल शर्मा ने प्रदेश के भाजपा जिलाध्यक्षों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग



वीडियो कांफ्रेंस में वर्चुअल रैली, व्हाट्सएप ग्रुप निर्माण को लेकर हुई चर्चा


चौमूं  @ (संस्कार न्यूज़ ) केंद्र सरकार का एक वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा ने बूथ संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान को प्रदेश में तेज करने के लिए भाजपा के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। प्रदेश में आयोजित होने वाली भाजपा की वर्चुअल रैली को लेकर आज जयपुर जिला देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष व विधायक रामलाल शर्मा ने प्रदेश के सभी भाजपा के जिलाध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।



सभी जिलाध्यक्षों को वर्चुअल रैली, व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के कार्य को लेकर समीक्षा की गई। विधायक रामलाल शर्मा ने सभी जिलाध्यक्षों को बताया कि वर्चुअल रैली का नाम बदलकर अब मंडल सम्मेलन कर दिया गया है। यह फैसला प्रदेश संगठन महामंत्री के निर्देश पर किया गया है। विधायाक रामलाल शर्मा  ने बताया कि प्रदेश की 200 विधानसभाओं में 400 मंडल सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक विधानसभा में 2 मंडल सम्मेलनों का आयोजन होगा। वहीं विधायक ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि मंडल के व्हाट्सएप ग्रुप में एक विधानसभा क्षेत्र के जिम्मेदार कार्यकर्ता को भी ग्रुप में एडमिन बनाया जाना अनिवार्य है। ताकि ग्रुप में कोई गलत कमेंट नही कर सके, इसका भी ध्यान रखा जाए।


विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि 15 जून से 25 जून तक मंडल सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी कार्यकर्ता अपने फोन के माध्यम से घर बैठे ही अधिक से अधिक संख्या में जुड़ पाएंगे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |



" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |


विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.





Post a Comment

0 Comments