जैव विविधता से ही प्रकृति का संतुलन संभव है : पाण्डे

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी



उदयपुर @ (संस्कार न्यूज़ )  राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण  दिवस के अवसर पर आमजन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने को लेकर कोविड  लॉक  डाउन के चलते अपने - अपने घरों में सुरक्षित रहते हुऐ विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। 



सुरेंद्र कुमार पांडे सी.ओ. स्काउट मण्डल उदयपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले भर के स्काउट गाइड संगठन के कार्यकर्ताओं ने  लॉक डाउन के चलते अपने- अपने घरों में सुरक्षित रहते हुऐ पर्यावरण दिवस के अवसर पर जैव विविधता थीम पर प्रकृति संतुलन,जैव विविधता, प्रकृति संरक्षण, पशु पक्षियों की सेवा,कचरा प्रबंधन एवं उसका निस्तारण, लुप्तप्राय प्रजातियोओं के बारे में जानकारी उनका संरक्षण आदि पर पोस्टर बनाकर जन सामान्य को विषय संदर्भ में जन जागरुक किया। रेखा शर्मा सीओ गाइड ने बताया कि इस मौके गाइड्स ने भी बढचढ कर अपनी हिस्सेदारी निभाई। 



दिलीप कुमार माथुर सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मंडल उदयपुर ने जिले के सभी स्काउट गाइड कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए बताया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके स्काउट गाइड ने राज्य मुख्यालय जयपुर के द्वारा आयोजित की गई आन लाईन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेकल स्मार्ट ई प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। माथुर ने कहा कि जैव विविधता पृथ्वी ही नही मानव जीवन के लिए भी नितांत आवश्यक है। 



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |



" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |


विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.






Post a Comment

0 Comments