भाजपा के बूथ संपर्क अभियान का आज गढ़ गणेश मंदिर से हुआ आगाज

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी



प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और विधायक रामलाल शर्मा ने की अभियान की शुरुआत


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में किया है मनोबल का निर्माण-पूनियां


चौमूं @ (संस्कार न्यूज़ )  केंद्र सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा ने बूथ संपर्क अभियान की शुरुआत की है। बूथ सम्पर्क अभियान की शुरुआत को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया चौमूं पहुंचे। जहां गढ़ गणेश मंदिर से अभियान का आगाज किया गया।



इस दौरान जयपुर देहात (उत्तर) के जिलाध्यक्ष एवं विधायक रामलाल शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षो को विकास कार्यो के विवरण पत्रक सौंपे गए। सभी पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की एक साल की उपलब्धियों के विवरण पत्र घर-घर पहुंचाने का जिम्मा दिया। इस अभियान के तहत भाजपा के 2-2 कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ के का कम से कम 50 घरों में जाकर विवरण पत्र बाटेंगे और सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे।


इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सभी कार्यकर्ताओं को सोशल डिस्टेंसिंग रखने व मास्क का इस्तेमाल करने के निर्देश भी दिए। कोरोना संकट काल के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत को लेकर सतीश पूनिया ने कहा कि इस संकट के समय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लोगों की खूब मदद की है और इसी वजह से अब जनता को भी पार्टियों का फर्क महसूस हो गया है।


प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने विधायक रामलाल शर्मा की भी तारीफ करते हुए कहा कि विधायक ने इलाके में संकट के समय में लोगों का मनोबल बढ़ाया है। हर कार्यकर्ता के साथ विधायक ने फील्ड में जाकर लोगों की मदद की है। सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वजह से देश में मनोबल का निर्माण हुआ है। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि हम सभी ने मिलकर पूरे जीवन में जितनी सेवा नहीं की, उससे ज्यादा सेवा हम सब ने इस कोरोना संकट की घड़ी के समय की है। भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक संगठन ही नहीं है, यह संगठन सतत प्रक्रिया के साथ समाज में बदलाव के लिए भी कार्य करता है।


इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन अर्चना कुमावत , जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, बांसा मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष साधुराम गुर्जर, कालाडेरा मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, विधानसभा प्रभारी रामावतार अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कालूराम जाट, पार्षद  श्याम कर्मवीर, मनोज कुमावत, प्रहलाद टेलर, कुंदन सिंह शेखावत, धर्मेंद्र गवारिया, राहुल शर्मा  महामंत्री संदीप शर्मा व महेश शेरावत सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |



" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |


विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.






Post a Comment

0 Comments