राजस्थान की सभी सीमाएं सील करने का बड़ा फैसला : मुख्यमंत्री

घर पर रहें , सुरक्षित रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


चौमूं @ (संस्कार न्यूज़ ) राजस्थान प्रदेश में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है | प्रदेश सरकार के सतर्क होने पर भी संक्रमण के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं |




इसी को ध्यान में रखते हुए आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की सभी सीमाएं सील करने का फैसला लिया है | अनाधिकृत रूप से किसी को भी प्रदेश में नहीं घुसने दिया जाएगा | प्रदेश से बाहर यात्रा करने के लिए गृह विभाग की अनुमति लेना आवश्यक होगा | गृह विभाग के अलावा कोई भी अधिकारी अनुमति नहीं दे सकेगा |इसके अलावा अगर किसी ने अनुमति दी तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी |


विदेश से आने वाले व्यक्तियों ओ 14 दिन क्वॉरेंटाइन में रहना होगा | इसका उल्लंघन करने पर एफ आई आर दर्ज की जाएगी | सभी का कोरोना टेस्ट होगा |


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्य सचिव डी बी गुप्ता को निर्देश जारी किया कि अन्य राज्यों के सचिवों को पत्र लिखा जाए कि प्रवेश के लिए राज्य की पूर्व अनुमति आवश्यक है | कलेक्टर की अनुशंसा पर ही गृह विभाग अनुमति देगा | इमरजेंसी और मृत्यु पर कलेक्टर अनुमति देगा और गृह विभाग को सूचित करेगा |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |



" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |


विडियो देखने के लिए लिंक को टच करें - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.





 


Post a Comment

0 Comments