मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी
चौमूं @ (संस्कार न्यूज़ ) शहर के मोरीजा रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय गोठवाल भवन पर आज पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की |
इससे पहले सैनी ने नगरपालिका स्थित नेहरू जी की मूर्ति पर माला पहनाकर, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी |
पूर्व विधायक सैनी ने कहा कि पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी | उन्होंने योजना आयोग का गठन किया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया और तीन लगातार पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया | उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि उद्योग का एक नया युग शुरू हुआ |
इस मौके पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नानगराम लांबा, सरपंच मंगल चंद सैनी ,नगर अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय ,अर्जुन सैनी, रामस्वरूप सोंकरिया, संतोष सैनी, नंदकिशोर कुलदीप, कमल जांगिड़, मजीद, सुमित तिवारी, राजेंद्र, राधे चौधरी ,प्रकाश निठारवाल और राकेश इंदौरा सहित अन्य कांग्रेसजनों ने नेहरू को श्रद्धांजलि दी |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए लिंक को टच करें - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.





0 Comments