सम्मान समारोह में उमड़ा जन सैलाब, 2800 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

शाहपुरा / जयपुर (संस्कार सृजन) क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विधायक मनीष यादव द्वारा शाहपुरा स्थित चंद्र महल गार्डन में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह में संपूर्ण शाहपुरा नगर परिषद क्षेत्र सहित घासीपुरा, देवीपुरा, पीपलोद नारायण एवं शेरपुरा ग्राम पंचायतों के 2800 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विधायक ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध काउंसलर दीपक सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की भविष्य संबंधी चिंताओं का समाधान करते हुए उनका मार्गदर्शन किया तथा करियर को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इस अवसर पर विधायक मनीष यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है। इससे युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है और शिक्षा के प्रति जागरूकता मजबूत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत कर अपने माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महाराज प्रह्लाद दास, हरिओम दास, बनारसी दास, रामचरणदास, IES रामनिवास यादव, RAS सुमन गुर्जर, RAS आनंद पटेल, BDO डिंपल कंवर, आरपीएस सोमदत्त, आरपीएस सुमित, प्रोफेसर घनश्याम, तहसीलदार रामस्वरूप एवं अंजू शर्मा ने विद्यार्थियों को करियर के प्रति जागरूक करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन बद्री सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष नाथु सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, पूर्व प्रधान नंदलाल गोठवाल, नगर अध्यक्ष मुकेश खुड़ानिया, अल्लादिन ख़ान, सुरेश मीना, पीसीसी सचिव प्रवीण व्यास, पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी, रामेश्वर, जितु, आलोक, वाइस चेयरमैन राजेंद्र सारण, NSUI ज़िला अध्यक्ष  निहाल, विशाल, अक्षय, लोकेश, शाहरुख़, पार्षद घनश्याम, असलम, रामावतार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments