लॉन्चिंग से पहले इस इलेक्ट्रिक कार की धकाधक हो रही बुकिंग,सिंगल चार्ज में 500किमी से ज्यादा दौड़ेगी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) चीनी कार निर्माता कंपनी BYD (Build Your Dreams) की नई इलेक्ट्रिक SUV सीलियन 7 (Sealion 7) भारत में लॉन्च से पहले ही डीलरशिप पर पहुंच चुकी है। इस गाड़ी को हाल ही में भारत मोबिलिटी एक्स्पो 2025 (Bharat Mobility Expo 2025) में पेश किया गया था। अब यह जल्द ही भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

क्या है खास :-

ये कार पहली बार ब्लैक और ब्लू कलर में डीलरशिप पर नजर आई है। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे 70,000 में बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी मार्च 2025 से शुरू होगी। इसकी बैटरी और रेंज काफी दमदार है।

दो वैरिएंट्स :-

BYD Sealion 7 को दो वैरिएंट्स में पेश किया जाएगा। कंपनी इसे RWD (रियर-व्हील ड्राइव) वैरिएंट में पेश करेगी, जिसमें 82.5 kWh का बैटरी पैक देखने को मिलेगा। ये 308bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसकी रेंज 482 किमी. तक होगी।

दूसरा वैरिएंट AWD :-

दूसरा वैरिएंट AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) होगा, जो 523bhp की पावर और 690Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसकी रेंज 502 किमी. तक की होगी।

प्रीमियम फीचर्स से लैस होगी सीलियन 7 :-

BYD सीलियन 7 में कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें ऑल-एलईडी लाइटिंग पैनोरमिक सनरूफ, 15.6 इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ADAS सेफ्टी सूट, 11 एयरबैग्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स, स्पोर्टी फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

कीमत और मुकाबला :-

BYD Sealion 7 की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन यह MG ZS EV, Hyundai Ioniq 5 और Kia EV6 जैसी गाड़ियों को टक्कर की होगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments