बेजुबान सेवा टीम श्री राम पशु पक्षी सेवा संस्थान ने लगाए परिंडे

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी     

दौसा (संस्कार सृजन) गर्मी अपना तेवर दिखा रही है।  जिससे इंसान के साथ पशु-पक्षियों के हाल बेहाल हैं। गर्मी के इस मौसम में हर जीव को पानी की जरूरत तो पड़ती है। ऐसे कार्यों के लिए कई सामाजिक संगठन एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता आगे आ रहे हैं और वह अपने घरों या आस-पास स्थित पेड़ पर पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगा कर उन्हें गर्मी से निजात दिलाने में मदद कर रहे है।


 
इस भीषण गर्मी में कोई भी बेजुबान जीव भूखा व प्यासा ना रहे, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर बेजुबान सेवा टीम श्री राम पशु पक्षी सेवा संस्थान, दौसा निरंतर बेजुबानों के हितार्थ कार्य कर रही है। आज संस्था जिले की सबसे बड़ी एवं सक्रिय संस्था बन चुकी हैं। 

संस्था द्वारा पपलाज माता क्षेत्र के गांवों में , ग्राम छारेड़ा चौराहा  पर परिंडे लगाए गए और ग्रामीणों को संकल्प दिलाया कि नियमित इस परिंडे की देखभाल कर प्रतिदिन इसकी साफ सफाई एवं शुद्ध पानी भरकर पक्षियों के लिए सेवा कार्य करेंगे।


संस्था के संस्थापक संरक्षक घनश्याम जायसवाल ने बताया कि संस्थान विगत 5 वर्षों से बेजुबान जानवरों व पक्षियों के लिए चारा, पानी, चुग्गा, चिकित्सा आदि की समुचित व्यवस्था कर रही है। 

प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि इन दिनों भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था द्वारा बेजुबान पक्षियों का विशेष ध्यान रखते हुए परिंडे लगावो अभियान चलाया गया है। जिससे कि कोई भी जीव पानी के अभाव में प्यासा न मरे। इस बार संस्था द्वारा जन सहयोग से लगभग 500 परिण्डे सम्पूर्ण जिले में लगाने का निर्णय लिया है। परिंडे लगाने के दौरान अशोक शर्मा, महेश शर्मा, बबलेश जायसवाल, विनीत जायसवाल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments