जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
नीमकाथाना (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत गुहाला क्षेत्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान प्रक्रिया विधानसभा चुनाव 2023 में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की है।
बूथ लेवल अधिकारी महेन्द्र सिंह कटारिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार पात्र मतदाताओं (80वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जनों, दिव्यांग एवं गंभीर बीमारियों से पीड़ित तथा मतदान केंद्र तक पहुंचने में असक्षम) को होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की गई है।
होम वोटिंग के विकल्प का चयन करने वाले पात्र मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से होम वोटिंग के प्रथम चरण में क्षेत्र के पन्द्रह में से तेरह मतदाताओं ने होम वोटिंग के जरिए पूर्ण गोपनीयता के साथ मतपत्र के माध्यम से अपने पसंद के उम्मीदवार के नाम के सामने बॉल पेन से क्रॉस/टिक मार्क लगाकर मतदान किया। इसके बाद मतदान दल कर्मियों द्वारा उसे सीलबंद करके मतदान पेटी में डाला गया।
अनुपस्थित रहे दो मतदाताओं से मतदान दल द्वारा द्वितीय विजिट में मतदान करवाया जायेगा। होम वोटिंग को लेकर सभी बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
शिक्षा विभाग से सेवानिवृत अध्यापक 84 वर्षीय ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने और चुनाव प्रक्रिया में समुचित भागीदारी के लिए भारत निर्वाचन आयोग की यह सुविधा सराहनीय है।
काफी वर्षों से हिलने डुलने में असमर्थ 85वर्षीय पतासी देवी ने बताया कि इस बार यह होम वोटिंग सुविधा नहीं होती तो इस विधानसभा चुनाव में मेरा मतदान करना संभव नहीं होता। मतदान करके अब मैं बहुत खुश हूं कि मेरी भी सहभागिता सुनिश्चित हुई है।
इसी तरह सावित्री देवी, दुर्गा देवी, पिस्ता देवी, फूलीदेवी, लक्ष्मी देवी, कमलादेवी, इंदिरा देवी,छोटीदेवी, आबिदा,मालीराम, फूलाराम आदि बुजुर्ग-दिव्यांग मतदाताओं में भी अत्यधिक खुशी देखने को मिली।
होम वोटिंग दौरान सैक्टर सुपरवाइजर अनिल मिटावा, पुलिस चौकी इंचार्ज राजूराम, पीआरओ सतवीर सिंह यादव,पीओ रंगलाल चौहान,एमओ अक्षय शर्मा, विडियो ग्राफर शीशपाल, सुरक्षाकर्मी महिपाल, बीएलओ रामजीलाल चेजारा, नेमीचंद जांगिड़ आदि मौजूद रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments