पर्यावरण को बचाने के लिए पृथ्वी को प्लास्टिक मुक्त बनाना ही होगा:डॉ.विनोद शुक्ला

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के लिए 7 भाषाओं में बनाए गाने 

प्लास्टिक के रियूज, रिसाईकल, रिडयूस और रिफ्यूज पर हुई खुलकर चर्चा

जयपुर (संस्कार सृजन) देश-दुनिया में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन इसका निस्तारण नहीं होने से यह पर्यावरण के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। इस मुद्दे से आमजन को जागरूक करने के लिए जेएलएन मार्ग स्थित इंदिरा गाँधी पंचायती राज संस्थान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संस्थान के अंतर्गत वेस्ट मैनेजमेंट एंड स्टेकहोल्डर इंगेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया |

कार्यशाला में जयपुर ग्रेटर नगर निगम मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर और विधायक कालीचरण सर्राफ़ मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर अपने विचार रखे। महापौर ने बताया कि धरती में प्लास्टिक के कचरे की एक लेयर बन गई है। जिसके कारण वर्षा का जल इस लेयर के नीचे नहीं जा पा रहा है। इस कारण तेजी से भू-जल स्तर गिर रहा है। वहीं गौवंश द्वारा प्लास्टिक खाने से उनकी मौत हो रही है।


इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनोद शुक्ला ने बताया कि देश के सभी राज्यों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट एंड स्टेकहोल्डर इंगेजमेंट प्रोग्राम भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के साथ मिलकर कर रहे हैं। जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। शुक्ला ने कहा कि देश की नई शिक्षा प्रणाली में प्लास्टिक से जुड़े विषय को सम्मिलित करना बेहद जरूरी है। भावी पीढ़ी को इस खतरे से बचाना होगा।

संस्थापक एवं पूर्व बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु शर्मा ने नो प्लास्टिक यूज पर संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों और संगठन के विस्तार के बारे में बताया। कार्यशाला में प्लास्टिक रिसाईकिल इंडस्ट्री के एक्सपर्ट विष्णु शर्मा, पोद्दार कॉलेज के निदेशक आनंद पोद्दार, होटल एसोसिएशन के प्रवक्ता एवं पार्षद रजत विश्नोई ने अपने विचार प्रकट किए।

तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने बताए दूरगामी परिणाम :-

प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट एंड स्टेकहोल्डर इंगेजमेंट प्रोग्राम में तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया जिसमें विशेषज्ञों ने सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे के दूरगामी परिणाम बताए। उन्होंने कहा कि ब्रह्मांड में केवल पृथ्वी पर जीवन रह सकता है। इसलिए हमें अपने घर को सुरक्षित करना होगा। इस सत्र में चिकित्सक, पार्षद, समाजसेवी, शिक्षाविद, एनजीओ और स्टेक होल्डर सहित सैकड़ों छात्रों ने अपने विचार साझा किए।

कार्यशाला का केंद्र बिंदु रहा फोर आर :-

इस कार्यशाला में प्लास्टिक के फोर आर पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. शुक्ला ने बताया कि प्लास्टिक को रियूज, रिसाईकल, रिडयूस और रिफ्यूज करना जरूरी। इन चार रास्तों के सहारे हम अर्थ को प्लास्टिक के नुकसान से बचा सकते हैं।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments